लाइव न्यूज़ :

डीयू की छात्रा के साथ लूटपाट, बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम लेकिन नहीं छीना मोबाइल फोन

By नियति शर्मा | Updated: March 15, 2019 15:16 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय की 18 वर्षीय छात्रा के साथ ऑटो में हथियारबंध लोगों ने लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के साथ ऑटो में हथियारबंध लोगों ने लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की।पीड़िता के परिवार ने बुधवार तड़के 3am बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाईदिल्ली विश्वविद्धालय की 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज फेस्ट अटेंड कर के लौट रही थी घर।

दिल्ली के नेशनल हाइवे-9 पर तीन दिनों में दो बार लूटपाट का मामला सामने आया है। ताजा घटना दिल्ली विश्वविद्धालय की 18 वर्षीया छात्रा के साथ घटी। पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब छात्रा ने अपने घर इन्द्रापुरम जाने के लिए ऑटो लिया था। उस ऑटो में हथियारबंध लोगों ने उनके साथ लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की।

इसके बाद छात्रा को सुनसान रोड़ पर उतार कर लुटेरे फरार हो गये। यह घटना मंगलवार देर रात की है। पीड़िता के परिवार ने बुधवार तड़के 3 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा के परिवार से बात करने पर पता चला कि छात्रा ने दक्षिणी दिल्ली में स्थित अपने कॉलेज में चल रहे फेस्ट के बाद घर लौट रही थी। छात्रा ने नोएडा-62 से रात करीब 10 बजे अपने घर के लिए ऑटो लिया था।

पुलिस को दिए बयान में छात्रा के पिता ने कहा कि 'हम आम तौर पर अपनी बेटी को लेने जाते है, पर उस दिन उसने कहा कि वो अकेली आ जाएंगी। ऑटो में बैठने के बाद उसने मुझे फोन किया और बताया कि ऑटो चालक गलत रास्ते पर गाड़ी ले जा रहा है। जब वह ऑटो में बैठी थी तो ऑटो चालक के साथ एक और यात्री मौजूद था। बीच रास्तें में दो ओर व्यक्ति ऑटो में चढ़े और चारों ने मिल कर उनकी बेटी के साथ लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की।'

छात्रा ने देर रात अपने पिता को फोन कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने फोन से अपने पिता को लाइव लोकेशन भेजी, जिसके तुरंत बाद उनका परिवार उन्हें मौके पर लेने पहुंचा। गैंग ने छात्रा से सभी पैसे छीन लिये पर उसके मोबाइल फोन को हाथ नहीं लगाया।

पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392(लूटपाट) और 354(छेड़छाड़) के तहत विजय नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है। पीड़िता के पिता ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी को अपराधियों ने बहुत बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से उसे चेहरे, आँखों और पूरे शरीर पर कई चोटें आई हैं। जिस ऑटो में उनकी बेटी आई थी उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं था।  

अपराधियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते समय उनके हाथ-पैर बांध दिये थे।  इस रास्ते पर यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी 9 मार्च को 24 साल की एक डेंटिस्ट के साथ एक गैंग ने ऐसे ही अंदाज में लूटपाट की थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास