लाइव न्यूज़ :

ट्यूटर की हत्या के आरोप में DTU छात्र गिरफ्तार, अफेयर को लेकर हुआ था झगड़ा

By भाषा | Updated: October 6, 2018 11:03 IST

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अंकित सागर की कथित रुप से हत्या करने को लेकर बृहस्पतिवार को आकाश (21)को जहांगीरपुरी में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: पश्चिमोत्तर दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र में इसी हफ्ते के प्रारंभ में 31 वर्षीय एक ट्यूटर की कथित रुप से हत्या करने को लेकर दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के एक विद्यार्थी को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अंकित सागर की कथित रुप से हत्या करने को लेकर बृहस्पतिवार को आकाश (21)को जहांगीरपुरी में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

सागर के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि उसका अन्य समुदाय की एक लड़की से संबंध था और लड़की के भाई ने उसे मार डाला।

पुलिस उपयुक्त असलम खान ने कहा, ‘‘क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और हमें आरोपी की तस्वीर नजर आयी। आकाश को जहांगीरपुरी में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।’’ 

पूछताछ के दौरान आकाश ने बताया कि उसका एक लड़की से संबंध था जो पहले सागर के साथ संबंध में थी। सागर ब्रेक अप होने के बाद भी लड़की से बातचीत करता था और वह उसे छोड़ना नहीं चाहता था। आकाश लड़की से शादी करना चाहता था और वह उस पर हद से ज्यादा अधिकार जमाता था। उसे लगा कि सागर नहीं रुकेगा और वह लड़की को परेशान करता रहेगा।

डीसीपी ने कहा, ‘‘सोमवार को तड़के आकाश अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रदूषण वाला मास्क और कैप पहनकर कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचा। जब सागर वहां आया तब उसने पीछे से उसके सिर में गोली मार दी। ’’ 

आकाश दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चतुर्थ वर्ष का विद्यार्थी है । सागर का भाई आकाश को पढ़ाता था और संबंधित लड़की सागर की छात्रा थी। 

आकाश के पास से एक देशी पिस्तौल, एक बैग, एक मास्क् और एक कैप जब्त किये गये हैं। ये चीजें अपराध में इस्तेमाल की गयी थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!