लाइव न्यूज़ :

अकाल तख्त एक्सप्रेस: चलती ट्रेन में नशे में धुत टीटीई ने महिला यात्री पर किया पेशाब, रेलवे ने नौकरी से किया बर्खास्त-हुई जेल

By आजाद खान | Updated: March 15, 2023 15:00 IST

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त टीटीई ड्यूटी पर नहीं था और उसने पी रखी थी। ऐसे में उसे यह होश भी नहीं था कि वह क्या कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला यात्री पर पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। मामले का आरोपी टीटीई को महिला के पति और अन्य लोगों द्वारा आरपीएफ को सौप दिया गया था। ऐसे में टीटीई के खिलाफ कार्रवाई होते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

लखनऊ: अमृतसर से कोलकाता जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में एक टीटीई द्वारा एक महिला पैसेंजर पर पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना कुमार (Munna Kumar) घटना के समय नशे में धुत था और इस हालत में उसने महिला पर ही पेशाब कर दिया है। 

ऐसे में जैसे ही महिला को यह पता चला कि टीटीई ने उस पर पेशाब कर दिया है, महिला ने शोर मचाना शुरू किया था जिसके उसका पति मौके पर आ गया था। इसके बाद महिला के पति और ट्रेन के कोच में मौजूद अन्य लोगों ने टीटीई को  रेलवे सुरक्षा पुलिस बल को सौपा था। मामले में कार्रवाई होते हुए टीटीई को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भी भेज दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले जीआरपी चारबाग (यूपी)ने टिकट परीक्षक (टीटीई) मुन्ना कुमार को कथित तौर पर महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि ऑफ ड्यूटी टीटीई उसी 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे जिसमें पीड़ित महिला यात्री भी सफर कर रही थी। ऐसे में कुमार ने महिला यात्री पर पेशाब किया था जिसके बाद उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया था। 

रेलवे अधिकारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बिहार के किऊल से पंजाब के अमृतसर जा रही थी, उस समय यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले है और वे सहारनपुर में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) के पद पर तैनात थे। 

मामले में क्या बोले अधिकारी

मामले में बोलते हुए उत्तर रेलवे ने कुमार को एक नोटिस में कहा है कि “महिलाओं के प्रति असम्मान दिखाने वाला आपका उपरोक्त आचरण एक गंभीर कदाचार है, इस प्रक्रिया में न केवल आपकी बल्कि एक संगठन के रूप में पूरे रेलवे की बदनामी होती है। यह भी देखा जाता है कि आप इसमें शामिल हैं।”

उधर इस पर बोलते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि मामले में इस बात की भी जांच की जाएगी कि घटना के समय टीटीई नशे में था या वह नशा नहीं किया हुआ था। आपको बता दें कि ऐसी ही घटना इससे पहले प्लेन में भी देखी गई है जहां पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री पर पेशाब किया गया है। हालांकि मामले में सख्स कार्रवाई भी हुई है और आरोपी शख्स पुलिस के हिरासत में है।  

टॅग्स :क्राइमRailway Policeक्राइम न्यूज हिंदीRPFcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज