लाइव न्यूज़ :

Driving License: लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा देने के लिए ‘मुन्ना भाई’ की सुविधा, अधिकारियों-दलालों की मिलीभगत, जांच करेगी अपराध शाखा

By सौरभ खेकडे | Updated: February 17, 2022 21:13 IST

Driving License: सरकार ने इस संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में सौंपी है. 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता ब्रजभूषण तिवारी और पूर्व सांसद प्रकाश जाधव ने अपनी याचिका में मुद्दा उठाया.अधिकारी दलालों की मदद से भ्रष्टाचार करते हैं.  नागपुर के आरटीओ कार्यालय द्वारा लाइसेंस देते वक्त कई अनियमितताएं की जाती है. 

नागपुरः यूं तो हमारे देश में सीधे तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाना लोहे के चने चबाने से कम नहीं. आरटीओ में इस काउंटर से उस काउंटर के चक्कर लगाते लगाते आप थक जाएंगे. लेकिन यही लाइसेंस बनवाने के लिए आप किसी दलाल की सहायता लेते हैं, तो काम चुटकियों में हो जाएगा. 

महाराष्ट्र में आरटीओ विभाग के अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत कुछ इस कदर बढ़ गई है, कि एक पूर्व सांसद को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करके इस मुद्दे काे उजागर करना पड़ा है. 

मामला इतना बड़ा हो चुका है कि राज्य सरकार ने मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है. राज्य सरकार ने इस संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में सौंपी है. 

अधिकारियों दलालों की मिली भगत 

शिवसेना नेता ब्रजभूषण तिवारी और पूर्व सांसद प्रकाश जाधव ने अपनी याचिका में मुद्दा उठाया कि नागपुर के आरटीओ कार्यालय द्वारा लाइसेंस देते वक्त कई अनियमितताएं की जाती है. अधिकारी दलालों की मदद से भ्रष्टाचार करते हैं. 

इतना ही नहीं लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए उम्मीदवार को पहले एक ‘क्विज टेस्ट’ से गुजरना होता है. लेकिन आरटीओ में भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि आपको यह क्विज टेस्ट देने के लिए एक एक्सपर्ट उपलब्ध कराया जाएगा. जो आपकी जगह यह टेस्ट देगा. इस तरह ‘मुन्ना भाई’ स्टाईल में होने वाली इस टेस्ट पर अब सीधे हाईकोर्ट की नजर रहेगी. 

अपराध शाखा करेगी जांच 

राज्य सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट को बताया कि इस प्रकरण की आपराधिक जांच जारी हैं और मामले में एक अपराध भी दर्ज कर लिया गया है. इसकी जांच रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग के आयुक्त को सौंपी गई है. अब मामले की विस्तृत जांच के लिए इसे अपराध शाखा को सौंपा गया है.

वहीं परिवहन आयुक्त ने हाईकोर्ट में सफाई दी कि आरटीओ की लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शक बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसमें ऑनलाइन प्रक्रिया का भी समावेश किया गया है. इस पर हाईकोर्ट ने माना कि पुलिस अपनी जांच जारी रखें, लेकिन अगर याचिकाकर्ता को इस मामले में कोई भी शिकायत हो तो वे परिवहन आयुक्त से संपर्क कर सकते हैं. मामले में याचिकाकर्ता की ओर से एड.एस.एस.सान्याल ने पक्ष रखा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया