लाइव न्यूज़ :

DRDO चेयरमैन की बेटी से चलती ट्रेन में 10 लाख के सामान की लूटपाट, बदमाश को दबोचने में यह तरकीब आ गई काम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 15, 2019 10:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देडीआरडीओ के चेयरमैन की बेटी को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के पास निशाना बनाया गया।पुलिस ने एक आरोपी को पांच घंटे के भीतर ही दबोच लिया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी की बेटी जी स्निग्धा रेड्डी से नई दिल्ली आते वक्त चलती ट्रेन में लूटपाट की गई। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने सख्ती और काफी सक्रियता से काम किया और लूटपाट के एक आरोपी को दबोच लिया गया। 

द हिंदू अखबार की खबर के मुताबिक, डीआरडीओ के चेयरमैन की बेटी को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के पास निशाना बनाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को पांच घंटे के भीतर ही दबोच लिया। एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसको जल्द पकड़ लेने का दावा पुलिस कर रही है। आरोपी के पास से वह कीमती सामान भी बरामद हुआ है, जिसे लूटकर वह भागा था।

खबर के मुताबिक, स्निग्धा से 10 लाख रुपये कीमत की कीमती चीजें और गहने लूटे गए थे जोकि एक पर्स में रखे थे। उनके साथ दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। 

डीसीपी (रेलवे) हरेंद्र सिंह ने बताया कि डीआरडीओ चेयरमैन की बेटी गुरुवार को केरला एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से नई दिल्ली जाने के लिए सफर कर रही थी। 4 बजे के करीब दो बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट को अंजाम दिया और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद गए। 

इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के अघिकारियों को लेकर एक टीम का गठन किया गया। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता ने मौका-ए-वारदात की तस्वीर खींच ली थी, जिससे छापेमारी करने में काफी मदद मिली और एक आरोपी पवन पकड़ा गया। बदमाशों को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया और एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीडीआरडीओलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?