लाइव न्यूज़ :

डोंबिवली विस्फोटः 'लापता' भरत जायसवाल के अंतिम शब्द आज भी पत्नी के कानों में गूंज रहे हैं, क्या बच्चों ने दोपहर का भोजन कर लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2024 14:45 IST

Dombivali blast: भरत की पत्नी की तरह हादसे वाले दिन 'अमुदन केमिकल्स' में काम करने वाले कुछ अन्य लोगों के रिश्तेदारों का भी यही मानना ​​है कि उनके प्रियजन लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDombivali blast: हेमा ने कहा कि वह अभी भी अपने पति की तलाश कर रही है।Dombivali blast: 10 लोगों की मौत हो गयी थी और 60 से अधिक अन्य लोग घायल हुए थे।Dombivali blast: विस्फोट के कारण आस-पास की फैक्ट्रियों और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद से 'लापता' भरत जायसवाल के अंतिम शब्द आज भी उनकी पत्नी के कानों में गूंज रहे हैं। 23 मई को हादसे वाले दिन भरत ने अपनी पत्नी से आखिरी बार बात की थी और पूछा था कि क्या बच्चों ने दोपहर का भोजन कर लिया है। जायसवाल की पत्नी हेमा ने शनिवार को घटनास्थल पर पड़े मलबे से उनका पैन कार्ड बरामद किया, जो उन्हें बिल्कुल सही हालत में मिला। भरत की पत्नी की तरह हादसे वाले दिन 'अमुदन केमिकल्स' में काम करने वाले कुछ अन्य लोगों के रिश्तेदारों का भी यही मानना ​​है कि उनके प्रियजन लापता हैं।

 

एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी के रिएक्टर में हुए विस्फोट में आधिकारिक तौर पर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी थी और 60 से अधिक अन्य लोग घायल हुए थे। विस्फोट के कारण आस-पास की फैक्ट्रियों और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था। अभी तक केवल तीन शवों की पहचान की जा सकी है जबकि अन्य शवों की पहचान कर पाना बहुत मुश्किल है, जिस कारण अधिकारियों ने डीएनए प्रोफाइलिंग का फैसला किया है। हेमा ने कहा कि वह अभी भी अपने पति की तलाश कर रही है।

हेमा ने अपने पति को याद करते हुए कहा, ''मैंने आखिरी बार उनसे (भरत जायसवाल से) हादसे वाले दिन ही बात की थी। उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मैंने और बच्चों ने दोपहर का खाना खाया। चूंकि उस दिन बृहस्पतिवार था तो उन्होंने मुझसे कहा कि उनका उपवास है।'' पास की ही एक फैक्टरी में काम करने वाली हेमा ने कहा कि उन्होंने जोरदार धमाका सुना।

उसके बाद अपने पति के मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता था कि मेरे पति इस मनहूस कंपनी में काम कर रहे थे। उन्होंने इस साल अप्रैल में ही काम शुरू किया था। हम विस्फोट के बाद कंपनी की ओर भागे लेकिन पुलिस ने हमें घटनास्थल के पास जाने नहीं दिया और हमें भगा दिया। ''

हेमा ने कहा, ''बाद में मुझे अस्पतालों और अन्य जगहों पर जाकर देखने के लिए कहा गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।'' एक अन्य रिश्तेदार ने कहा, ''हम अधिकारियों और पुलिस से संपर्क कर रहे हैं लेकिन सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।''

बचाव दल को शवों के लगभग 25 अलग-अलग हिस्से मिले हैं, जिन्हें डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा सके। पुलिस ने घटना के बाद अमुदन केमिकल्स के मालिक मलय मेहता (38) को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए