लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर खुदकुशी मामला: दिल्ली की अदालत ने AAP विधायक प्रकाश जरवाल को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:46 IST

दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में आरोपियों की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। आप विधायक की तरफ से पेश हुए वकील इरशाद ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में नेता को जानबूझ कर फंसाया गया है और जब भी जरूरत हो, बुलाए जाने पर वह पुलिस का सहयोग करने के लिये तैयार हैं। इस मामले में अदालत ने जरवाल और नागर के खिलाफ आठ मई को गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने दक्षिणी दिल्ली में पिछले महीने एक डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट नीतिका कपूर ने देवली से आप विधायक जरवाल और सह आरोपी कपिल नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की पुलिस की याचिका को मंजूर कर लिया।

दिल्ली की एक अदालत ने दक्षिणी दिल्ली में पिछले महीने एक डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट नीतिका कपूर ने देवली से आप विधायक जरवाल और सह आरोपी कपिल नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की पुलिस की याचिका को मंजूर कर लिया।

अदालत ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाना जरूरी है। न्यायाधीश ने कहा, “जांच शुरुआती चरण में है और आरोपियों से जबरन वसूली के दस्तावेजों की बरामदगी और टैंकर माफिया की भूमिका सुनिश्चित होनी अभी बाकी है।”

दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में आरोपियों की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। आप विधायक की तरफ से पेश हुए वकील इरशाद ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में नेता को जानबूझ कर फंसाया गया है और जब भी जरूरत हो, बुलाए जाने पर वह पुलिस का सहयोग करने के लिये तैयार हैं। इस मामले में अदालत ने जरवाल और नागर के खिलाफ आठ मई को गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली के दुर्गा विहार में 18 अप्रैल को 52 वर्षीय डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में जरवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

सिंह के बेटे हेमंत ने पुलिस ने बताया कि उनके पिता 2007 से ही इलाके में एक क्लीनिक चलाते थे और दिल्ली जल बोर्ड के साथ जल आपूर्ति के व्यवसाय से भी जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि चिकित्सक के आवास से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि आप विधायक जरवाल उनकी मौत के जिम्मेदार हैं । अधिकारियों ने कहा कि हेमंत की शिकायत पर जरवाल, कपिल नागर और अन्य के खिलाफ जबरन धन वसूली और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में नेब सराय थाने में मामले दर्ज किये गए थे।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने