लाइव न्यूज़ :

Video: डॉक्टर ने पत्नी समेत 2 बच्चों का किया मर्डर, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, पढ़े पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 17:24 IST

पुलिस की मानें तो रायबरेली में एक डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करके जान दे दी। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री दफ्तर में असिस्टेंट डिविशनल मेडिकल अफसर के पद पर तैनात था।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर ने बच्चों और पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी लगाकर दी जानपुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करके जान दे दी है। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि मृतक डिप्रेशन में रहता था और वो मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री दफ्तर में असिस्टेंट डिविशनल मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थे। 

पुलिस की मानें तो मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज, रायबरेली में स्थित है। पुलिस ने डॉक्टर की पहचान अरुण सिंह के रुप में की है।  अधिकारियों ने कहा, "परिवार पिछले रविवार से किसी के संपर्क में नहीं है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

रायबरेली एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने इस घटना पर कहा कि मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नेत्र विषेशज्ञ थे। वो लंबे समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। साक्ष्य जो घटना स्थल से मिले हैं, वो बताते हैं कि डॉक्टर ने मृत्यु से पहले कई इंजेक्शन का सेवन किया था। 

पुलिस के मुताबिक, ऐसा मालूम पड़ता है कि पहला डॉक्टर ने बच्चों को बेहोश होने की दवा दी और फिर उनके सिर पर हमला कर दिया। फिर डॉक्टर ने अपनी नश काटने का प्रयास किया, इसमें सफलता नहीं मिली तो कुर्सी लगाकर खुद फांसी लगा ली। अब डॉक्टर का शरीर, पत्नी और दो बच्चों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। अब आगे पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने बताया कि दो बच्चों में से एक बेटी की उम्र 13 साल की थी और बेटे की उम्र सिर्फ 5 साल थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरायबरेलीलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला