लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर पति ने सीने और हाथ पर ब्लेड से हमला कर पत्नी को किया घायल, दोस्त से हमबिस्तर नहीं होने पर दी सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2021 18:36 IST

पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 2006 में हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. जब बेटी 13 साल की हो गई और बेटा 11 साल का हो गया तब उसका पति डॉक्टर बने.

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया.आरोपी पति गया जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं.पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके में पति और पत्नी के बीच रिश्ते का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. दोस्त से संबंध नहीं बनने पर एक डॉक्टर पति ने अपनी ही पत्नी को ब्लेड से घायल कर दिया.

पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाता है. उसने जब ऐसा करने से मना किया तो डॉक्टर ने उसके सीने और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि एक युवती के साथ उसके पति का नाजायज संबंध है. इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया है. आरोपी पति गया जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं. महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है.

महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 2006 में हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. जब बेटी 13 साल की हो गई और बेटा 11 साल का हो गया तब उसका पति डॉक्टर बने. डॉक्टर बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया.

अब वे दूसरी शादी करना चाहते हैं. इसे लेकर अक्सर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है. महिला के ससुर ने भी मारपीट का केस किया है. प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी करना चाहता है. जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट