लाइव न्यूज़ :

'तकिए से करो सेक्स, लड़कियों को दो अश्लील टिप्पणियां', MP के MGM कॉलेज के छात्र ने लगाया सीनियर्स पर आरोप, UGC से की शिकायत

By आजाद खान | Updated: July 30, 2022 15:11 IST

इस घटना पर बोलते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने कहा, "एक पीड़ित छात्र ने कुछ दिन पहले यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी. इसके बाद मेल मिलते ही तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई. कमेटी एक प्राथमिकी का समर्थन किया और पुलिस को एक पत्र भेजा गया।"

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के नाम पर छात्र से अश्लील काम करवाया गया है। इसके खिलाफ छात्र ने यूजीसी की एंटी-रैगिंग यूनिट से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस केस हुआ है। मामले में 8 से 10 आरोपी छात्रों पर एंटी रैगिंग एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

भोपाल:इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग, उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पहले वर्ष में पढ़ने वाले पीड़ित छात्र ने अपने सीनियर्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन लोगों ने न केवल उस के साथ रैगिंग की बल्कि उसे मजबूर भी किया कि वह तकिए के साथ सेक्स करे। 

पीड़ित ने यूजीसी की एंटी-रैगिंग यूनिट नें शिकायत करते हुए यह भी कहा कि उसके सीनियर्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से भी दुर्व्यवहार किया है। वहीं जानकारी मिलने के बाद कॉलेज ने भी इस शिकायत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में पुलिस को भी जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज का है जहां पर प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया है जब छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

छात्र ने अपने शिकायत में कहा है कि रैगिंग के जरिए उसके सीनियर्स ने उसे तकिए के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया है। 

शिकायत में छात्र ने यह भी कहा है कि सीनियर्स ने उससे उसके साछ पढ़ने वाली किसी लड़की का नाम पूछा और फिर उसके लिए अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी करने को कहा था। पीड़ित ने अपने साथ उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

एक्शन में आया कॉलेज

वहीं इस घटना की शिकायत के बाद यूजीसी की एंटी-रैगिंग यूनिट ने एमजीएमसीसी के डीन को इस शिकायत की सूचना दी थी और कहा था कि मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई जाए। इसके बाद कॉलेज ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। 

इस पर बोलते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने कहा, "एक पीड़ित छात्र ने कुछ दिन पहले यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी. इसके बाद मेल मिलते ही तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई. कमेटी एक प्राथमिकी का समर्थन किया और पुलिस को एक पत्र भेजा गया।"

सीनियर्स पर हुआ मामला दर्ज 

वहीं इस मामले में बोलते हुए संयोगिता गंज थाना प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि शिकायत के आधार पर 8 से 10 छात्रों के खिलाफ एंटी रैगिंग एक्ट की धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshइंदौरयूजीसीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?