लाइव न्यूज़ :

डिंडोरी हत्याः खेती की जमीन को लेकर झगड़ा?, 7 रिश्तेदारों ने 65 वर्षीय धरम सिंह मरावी, बेटों शिवराज मरावी और रघुराज को कुल्हाड़ी से काट डाला, अस्पताल में तीसरा बेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 14:32 IST

Dindori murder: धरम सिंह मरावी और उनके बेटों शिवराज मरावी (40) और रघुराज (28) की हत्या कर दी गई। इस हमले में मरावी का तीसरा बेटा रामराज भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी और पीड़ित एक संयुक्त परिवार के सदस्य थे।खेती की जमीन को लेकर झगड़ा था। हत्याओं में कम से कम सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।

Dindori murder:  मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडोरी में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके तीसरे बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गरदासरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा नागपुरे ने बताया कि लालपुर में बृहस्पतिवार रात धरम सिंह मरावी और उनके बेटों शिवराज मरावी (40) और रघुराज (28) की हत्या कर दी गई। इस हमले में मरावी का तीसरा बेटा रामराज भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक संयुक्त परिवार के सदस्य थे और उनके बीच खेती की जमीन को लेकर झगड़ा था। नागपुरे ने बताया कि खेतों में फसल की कटाई को लेकर मतभेद के कारण जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर लालपुर में ये घटना हुई। डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह नेबताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हत्याओं में कम से कम सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट