लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत, SC, ST एक्ट की धाराओं में किया गया था गिरफ्तार

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 18:30 IST

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के साथ राजाराम तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनो पर आईपीसी की धाराओं 294, 323, 506, 427 समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) के तहत केस दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को मिली जमानतदलित परिवार के शादी समारोह में गाली गलौज करने का है आरोपशालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था

भोपाल: दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराने और गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत मिल गई है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को विशेष सत्र न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया था। अदलत ने दोनों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के साथ राजाराम तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनो पर आईपीसी की धाराओं 294, 323, 506, 427 समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) के तहत केस दर्ज किया गया था। जमानत देते हुए जज ने कहा कि दोनो आरोपियों पर इससे पहले किसी भी प्रकार के मामले दर्ज नहीं हैं इसलिए जमानत दी जा रही है।

क्या था मामला

11 फरवरी 2023 को बमीठा थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में एक दलित परिवार के घर शादी समारोह था। शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर पहुंचकर बारात में हंगामा किया। बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई होने कारण पुलिस पर पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गढ़ा में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था और शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी की मांग की थी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बमीठा थाना पुलिस ने जांच के बाद 21 फरवरी को शालिग्राम गर्ग के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 227 और SC-ST के तहत मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले में शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश उपेंद्र सिंह बघेल की अदालत में पेश किया गया।

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे मामले से खुद को अलग किया था। भाई का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि हर मामले को उनसे न जोडा जाए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, "कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे और हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें इस देश में संविधान है। जो करेगा सो भरेगा।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Policeकोर्टएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी