लाइव न्यूज़ :

धारः 35 वर्षीय मां ने तीन बच्चों के साथ जहर खाया, सात साल की परी और तीन वर्ष के कुणाल की मौत, महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 22:08 IST

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ग्राम कोद में बृहस्पतिवार शाम को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बच्चों साक्षी (08), परी (07) और कुणाल (03) को भी पिला दिया।ममता के पड़ोसियों ने ममता और उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।ममता और साक्षी को गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धारः मध्य प्रदेश के धार जिले में पति से किसी बात को लेकर विवाद होने पर 35 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर खुदकुशी करने के लिए अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। महिला और उसके एक बच्चे की हालत गंभीर है और दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ग्राम कोद में बृहस्पतिवार शाम को हुई। उन्होंने कहा कि फोन पर पति से किसी बात पर विवाद होने के बाद ममता बाई ने चूहा मारने वाला जहर पानी में डालकर स्वयं पी लिया और साथ ही अपने तीन बच्चों साक्षी (08), परी (07) और कुणाल (03) को भी पिला दिया।

उन्होंने कहा कि घटना के बारे में पता चलने पर ममता के पड़ोसियों ने ममता और उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें पहले रतलाम और बाद में इंदौर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि उपचार के दौरान कृणाल और परी की मौत हो गई जबकि ममता और साक्षी को गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का अपने पति से फोन पर किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। महिला का पति गांव के बाहर काम करता है। उन्होंने कहा कि ममता के होश में आने और बयान दर्ज कराने के बाद उसके इस कदम के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज