लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: शराबी पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, पत्नी की साजिश का ऐसा हुआ पर्दाफाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 15:16 IST

Jharkhand News: एक मध्यम आयु वर्ग की आदिवासी महिला ने कथित तौर पर एक गरमागरम बहस के बाद अपने 'शराबी' पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर दफना दिया।

Open in App

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले में एक आदिवासी महिला ने अपने शराबी पति की विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को 10 दिनों से अधिक समय तक घर के अंदर दफनाये रखा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना टुंडी थानाक्षेत्र के तिलैयातन गांव की है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव शनिवार को निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा।

टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरजी मझियान (42) ने अपने पति सुरेश हांसदा (45) की हत्या कर दी और शव गांव में मिट्टी से बने घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। उमा शंकर ने कहा, ‘‘मामला तब सामने आया जब सुरेश हांसदा के रिश्तेदारों को संदेह हुआ। सुरेश हांसदा एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ और पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ही रिश्तेदारों ने शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना दी।

पत्नी अपने पति की अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बातें कह रही थी, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।’’ उमा शंकर ने कहा, ‘‘महिला ने दावा किया कि वह अपने पति के साथ अक्सर होने वाले झगड़ों से तंग आ चुकी थी। उसका पति लगभग हर दिन शराब पीकर आता था और उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसने अपने पति की लाठी और दरांती से हत्या कर दी है।

हम हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शव को बाहर निकालने के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए जिला प्रशासन को एक अनुरोध पत्र भेजा है। उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही हम शनिवार को शव बाहर निकालेंगे और शव को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने अपने पति की अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बयान देना शुरू किया, तो पड़ोसियों को भी संदेह हुआ। 

टॅग्स :झारखंडJharkhand Policeहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए