लाइव न्यूज़ :

धनबाद जज केसः जानबूझकर मारा गया था न्यायाधीश उत्तम आनंद को धक्का, सीबीआई को अहम जानकारी हासिल, जानें हर अपडेट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2022 16:06 IST

Dhanbad judge case: अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल में बंद ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा व उसके सहयोगी राहुल कुमार वर्मा की पेशी कराई गई.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के लोक अभियोजक ने साक्षी सीएफएसएल के प्रिंसिपल साइंटिस्ट अमोद कुमार सिंह की गवाही कराई. गोविंदपुर स्थित सिटी फ्यूलस नामक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की भी गवाही दिलाई गई है.गवाह शमशेर अली अंसारी ने अदालत में उपस्थित लखन वर्मा की पहचान ऑटो चालक के रूप में की है.

धनबादः झारखंड में धनबाद के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद के मौत मामले में अब सीबीआई को अहम जानकारी हासिल हुई है. सीबीआई ने अदालत को बताया है कि जज साहब को जान-बुझकर धक्का मारा गया है.

उन्होंने अदालत को बताया कि वह क्राइम सीन रिक्रिएशन में शामिल थे. वह क्राइम सीन पर दो बार गये थे. साइकोलॉजिकल असेसमेंट के तहत उन्होंने क्राइम सीन की रिपोर्ट पर सिग्नेचर किया. इस मामले की सुनवाई सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश तृतीय रजनीकांत पाठक की अदालत में हुई.

अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल में बंद ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा व उसके सहयोगी राहुल कुमार वर्मा की पेशी कराई गई. अभियोजन की ओर से सीबीआई के लोक अभियोजक ने साक्षी सीएफएसएल के प्रिंसिपल साइंटिस्ट अमोद कुमार सिंह की गवाही कराई. वहीं, गोविंदपुर स्थित सिटी फ्यूलस नामक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की भी गवाही दिलाई गई है.

इनमें से एक गवाह शमशेर अली अंसारी ने अदालत में उपस्थित लखन वर्मा की पहचान ऑटो चालक के रूप में की है. अदालत को दिये गये बयान में उन्होंने कहा था कि उसकी ड्यूटी 27 जुलाई 2021 को शाम 6:30 से 28 जुलाई 2021 की सुबह 6:30 बजे तक पेट्रोल पंप पर थी. उसकी पाली समाप्त होने से पूर्व ही सुबह एक ऑटो आया, जिसमें उसने डीजल डाला था.

उल्लेखनीय कि झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में व्हाट्सऐप के भारत प्रमुख को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. यह निर्देश मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रविरंजन और न्यायनूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने दिया है. क्योंकि सीबीआई की तरफ से बताया गया है कि जांच के दौरान एक व्हाट्सऐप चैट की जानकारी मिली है. पूरी चैटिंग मिलने के बाद अनुसंधान में मदद मिलेगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDhanbadसीबीआईकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज