लाइव न्यूज़ :

कोयला खदानों में अवैध खनन के दौरान चाल गिरने से 10 मजदूरों की मौत, प्रशासन लीपापोती में जुटा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2022 16:12 IST

ईसीएल प्रबंधन द्वारा जहां ट्रेंच कटिंग किया गया था. लेकिन तभी अचानक 20 फीट के ऊपर से चालकर भरभराकर नीचे गिर गया.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ घायलों का इलाज वहां के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.मजदूरों को बुलाकर कोयला उत्खनन कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है.पेट की आग बुझाने के लिए महिला पुरुष बच्चे प्रतिदिन यहां अवैध उत्खनन करते हैं.

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में कोयले के जारी अवैध धंधे के बीच आज सुबह निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बीसीसीएल और ईसीएल मुगमा एरिया की बंद कोयला खदानों में अवैध खनन के दौरान 8-10 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोगों की इसमें दबने की अशंका व्यक्त की जा रही है.

हादसे के बाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई है.  जानकारों के अनुसार हजारों-हजार मजदूर कोयला काटने के लिए अवैध खदान में उतर रहे हैं. इस दौरान हर रोज कहीं न कहीं दुर्घटना हो रही है और मजदूरों की जान जा रही है. इसी कड़ी में हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे अवैध उत्खनन करने के लिए आज सुबह करीब 5 बजे आउटसोर्सिंग गए थे.

जहां ईसीएल प्रबंधन द्वारा जहां ट्रेंच कटिंग किया गया था. लेकिन तभी अचानक 20 फीट के ऊपर से चालकर भरभराकर नीचे गिर गया, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग इसमें दब गये. आनन फानन में कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ घायलों का इलाज वहां के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

इस घटना को देख आउटसोर्सिंग में अवैध ढंग से कोयला चुनने वालों में भगदड़ मच गई और आउटसोर्सिंग परियोजना में सन्नाटा पसर गया. उधर, इसीएल, आउटसोर्सिंग प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन ने ऐसी किसी प्रकार की घटना से इनकार किया है. कहा जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से हुई लोगों की मौत के बाद उनके सहयोगियों ने मलवा से निकाल कर सभी शव ले भागे.

सभी मृतक दूसरे जिलों का रहने वाला बताया जाता है. घटना की जानाकारी मिलने के निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. जिसके बाद कोयले से दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई गई. बताया जाता है कि आउटसोर्सिंग परियोजना में अवैध ढंग से कोयला उत्खनन कराने के लिए कोयला कारोबारियों द्वारा दूसरे स्थानों से मजदूरों को बुलाकर कोयला उत्खनन कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है. इन दिनों मुगमा क्षेत्र में हजारों लोग दूसरे स्थानों से आकर कोयला उत्खनन करने का काम कर रहे हैं.

जिसका कोई पहचान कोयला उत्खनन करने वालों के पास नहीं रहता है. ऐसे में जब दुर्घटना घट जाती है तो मजदूर मंगाने वाले कोयला कारोबारी चुप्पी साध लेते हैं. जानकारों के अनुसार हाल के कुछ वर्षों में ईसीएल बीसीसीएल क्षेत्र का आउटसोर्सिंग और अवैध उत्खनन स्थल का कुटीर उद्योग बन गया है. पेट की आग बुझाने के लिए महिला पुरुष बच्चे प्रतिदिन यहां अवैध उत्खनन करते हैं.

इसके बाद उससे साइकिल स्कूटर मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर के माध्यम से पूरे क्षेत्र के चिन्हित उद्योगों के अलावा नदी घाट के माध्यम से पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर और जामताड़ा भेजा जाता है. अवैध उत्खनन से गरीबों को प्रतिदिन 500-1000 की रोजगार तो हो जाती है.

लेकिन पांच हजार में कोयला खरीद कर उसे 9 हजार 10 हजार में कोयला माफियाओं द्वारा झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के मंडियों में ट्रक के माध्यम से भेजी जाती है. इससे कोयला माफिया कुछ दिनों के भीतर ही मालामाल हो जाते हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडDhanbadकोयला की खदान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज