लाइव न्यूज़ :

धमतरीः तुम्हारा रिश्ता किसी और के साथ, 90 दिन पहले शादी, चरित्र पर संदेह?, पति धनेश्वर पटेल ने पत्नी मीनाक्षी पटेल का गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 15:30 IST

धमतरीः मंगलवार की सुबह जब घर में धनेश्वर के माता-पिता नहीं थे, तब धनेश्वर और मीनाक्षी के बीच विवाद हुआ और धनेश्वर ने मीनाक्षी की गला रेतकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी जब पड़ोसियों को मिली।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।कमरे से मीनाक्षी का शव बरामद किया।

धमतरीःछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटपारा इलाके में मीनाक्षी पटेल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति धनेश्वर पटेल :26: को गिरफ्तार कर लिया है। नगरी थाना के प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि मंगलवार को घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस टीम ने घर के एक कमरे से मीनाक्षी का शव बरामद किया।

मीनाक्षी की हत्या दरांती से गला रेतकर की गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मीनाक्षी के पति धनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि मीनाक्षी और धनेश्वर का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था। विवाह के बाद से ही धनेश्वर मीनाक्षी के चरित्र पर संदेह करता था।

इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। ताम्रकार ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब घर में धनेश्वर के माता—पिता नहीं थे, तब धनेश्वर और मीनाक्षी के बीच विवाद हुआ और धनेश्वर ने मीनाक्षी की गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब पड़ोसियों को मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट