लाइव न्यूज़ :

देवासः कंजर अपराधियों के खिलाफ आपरेशन प्रहार, करोड़ों माल के साथ अपराधी अरेस्ट, 400 पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई, जानें क्या है मामला

By नितिन गुप्ता | Updated: June 1, 2022 16:18 IST

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चारपहिया वाहन, देशी कट्टे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, आईशर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टून्स बरामद किए गए।आरोपी और उनके परिजन चैन की नींद सो रहे थे।चार पहिया वाहन के साथ ही देशी कट्टे, मोबाइल सहित काफी संख्या में कीमती सामान पड़ा था।

देवासः देवास पुलिस ने कई अपराधों में शामिल कंजर अपराधियों के डेरों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 400 पुलिसकर्मी व अधिकारियों के बल के साथ एसपी डा शिव दयाल सिंह ने रात दो बजे से  कंजर अपराधियों के खिलाफ आपरेशन प्रहार शुरू किया।

 

जिले के अलग-अगल स्थानों पर 16 कंजर डेरों पर एक साथ कार्रवाई कर दबिश गई। जिसमें पुलिस ने करोड़ो का समान बरामद किया है। इस दौरान एक दर्जन फरार बदमाशों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस कई दिनों से इस अभियान को लेकर योजना बना रही थी।

मंगलवार देर रात करीब दो बजे पुलिस ने कंजर अपराधियों के खिलाफ ऑपरशन प्रहार शुरू किया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने अलग अलग  टीम बनाकर दबिश देना शुरू किया। इस ऑपरेशन में जिले के पीपलरावां, टोंकखुर्द, टोंककलां, धानिघाटी, भौंरासा सहित अन्य क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।

एसपी डॉ सिह ने बताया कंजरों का अंतरराज्यीय वाहनों से कटिंग करने वाला गिरोह सक्रिय था जो मालवा निमाड़ के अलावा आसपास के राज्यों में भी वारदात को अंजाम देता था और सामान लेकर यहां आ जाता था। इसके चलते  देर रात को दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग भी पुलिस ने किया।

ड्रोन कैमरों से पहले निगरानी की गई, उसके बाद धावा बोला गया। पुलिसकर्मियों के पास भी कैमरे थे। जिनका उपयोग अभियान के दौरान किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चारपहिया वाहन, देशी कट्टे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, आईशर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले।

एक दर्जन चोरी किए गए मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टून्स बरामद किए गए। जिस समय कार्रवाई की गई उस समय आरोपी और उनके परिजन चैन की नींद सो रहे थे।

किसी को कानों-कान भनक नहीं लगी, इससे पूर्व भी समय-समय पर पुलिस इस तरह की कार्रवाई के प्रयास करती रही है लेकिन अधिकांश मामलों में आरोपी मौके से भाग निकलते थे। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक-एक डेरे पर लाखों का माल पड़ा था। कहीं महंगे फ्रीज, कूलर, एसी, तो कहीं पर दो और चार पहिया वाहन के साथ ही देशी कट्टे, मोबाइल सहित काफी संख्या में कीमती सामान पड़ा था।

पुलिस ने दबिश देकर करोड़ों का माल जब्त करने के साथ ही एक दर्जन से अधिक कंजरों को गिरफ्तार भी किया है। इस ऑपरेशन में 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी एवं 24 थाना प्रभारियों की आठ टीमों के साथ करीब चार सौ पुलिसकर्मी शामिल थे ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशMadhya Pradesh government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी