लाइव न्यूज़ :

देवासः शादी की खुशियां मातम में, बारातियों से भरी कार में विस्फोट, एक की मौत और चार घायल, परखच्चे उड़े

By नितिन गुप्ता | Updated: February 22, 2023 21:38 IST

देवासः घायल युवक सावन पिता दीपक शर्मा ( 20 वर्ष ) की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेवास जिले के नेमावर में बुधवार को ही बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश की शादी थी।विस्फोट इतना तेज था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। घटना में गाड़ी में बैठे 4 युवक झुलस गए।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित नेमावर में बारातियों से भरी एक कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में गाड़ी में बैठे 4 युवक झुलस गए।

 

घटना में घायल युवक सावन पिता दीपक शर्मा ( 20 वर्ष ) की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गयी। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग खुशी से नाच गा रहे थे और घर से बारात निकलने की तैयारियां चल रही थी।

दरअसल देवास जिले के नेमावर में बुधवार को ही बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश की शादी थी। बारात देवास जिले में ही कंन्नोद के सुखरास गांव जा रही थी। बारात निकलने की तैयारी थी इसी दौरान अचानक बारात में शामिल टवेरा कार में विस्फोट हो गया। धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए हरदा भेजा गया है।

मौके पर पहुंचे नेमावर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बारात में पटाखे जलाने के लिये थैली में भरकर टवेरा गाड़ी में कांच के पास रखी गई थी। तेज धूप के कारण थैली गरम हो गई जिससे विस्फोट हो गया।

देवास ग्रामीण एएसपी सूर्यकान्त शर्मा ने बताया कि बारात मे शामिल गाड़ी के ड्राइवर कमलेश की रिपोर्ट पर बोंदर गुर्जर पर आईपीसी की धारा 286, 427, 337 में प्रकरण दर्ज किया गया है। विस्फोट में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों के बयान पर आरोपी पर आगामी कार्रवाई होगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceDewas
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला