लाइव न्यूज़ :

Dewas Crime News: एनआईए टीम ने लियाकत से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की, मोबाइल जब्त, मुख्यालय में हाजिर होने का नोटिस

By नितिन गुप्ता | Updated: November 27, 2023 12:28 IST

Dewas Crime News: बिहार से आई एनआईए की टीम ने लियाकत से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। साथ ही उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीम ने उसे एनआईए मुख्यालय में हाजिर होने का नोटिस भी दिया है। सतवास के मेवाती मोहल्ला में लियाकत पिता इदू खान के घर पहुंची। एनआइए की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह कर रहे थे।

Dewas Crime News: पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद आतंकी माड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास में लियाकत (28) पिता इदु के घर दबिश दी। बिहार से आई एनआईए की टीम ने लियाकत से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। साथ ही उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

टीम ने उसे एनआईए मुख्यालय में हाजिर होने का नोटिस भी दिया है। एनआईए की टीम रविवार को देवास जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर सतवास के मेवाती मोहल्ला में लियाकत पिता इदू खान के घर पहुंची। एनआइए की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह कर रहे थे।

सर्च वारंट के साथ टीम ने युवक के घर में तलाशी ली। इसके बाद करीब चार घंटे युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ करने के साथ ही टीम ने युवक का मोबाइल व सिम जब्त की है। जिस युवक से पूछताछ की गई उसके बारे में जानकारी मिली थी कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से किसी ग्रुप से जुड़ा था।

इस ग्रुप में गजवा-ए-हिंद के कट्टरपंथी भारत विरोधी विचार का प्रचार होता था। देवास पुलिस को टीम ने कार्रवाई की जानकारी नहीं दी और अपने स्तर पर जांच की। युवक से पूछताछ के बाद टीम ने उसका मोबाइल जब्त किया है।

इसकी जांच की जाएगी। युवक ग्रुप में कैसे जुड़ा, कबसे जुड़ा और क्या उसके पास किसी तरह के काल आए आदि विषयों पर टीम जांच कर रही है। देवास एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि एनआईए की टीम सतवास पहुंची थी। किसी मामले की जांच के लिए अधिकारी आए थे। जांच के बाद टीम रवाना हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशDewasभोपालबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो