लाइव न्यूज़ :

Deoria wife-daughter murder: 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी पर निर्ममता से वार, सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या, शराब और नौकरी ने ली जान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2024 14:01 IST

Deoria wife-daughter murder: बृहस्पतिवार देर रात दोनों में फिर विवाद हो गया और गुस्से में आकर बबलू ने सिलबट्टे से दुर्गा के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी परिणीति (12) ने शोर मचाया तो बबलू ने उसके सिर पर भी सिलबट्टे से वार कर दिया।मौत हो गई, जिसके बाद बबलू वहां से फरार हो गया। मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Deoria wife-daughter murder: देवरिया जिले के मईल इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी पर कथित रूप से सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मठिया माफी गांव का निवासी बबलू कुमार (50) पंजाब के लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन पिछले सात-आठ महीने से घर पर ही था और शराब का आदी हो गया था। बरहज के पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी दुर्गा देवी (40) से विवाद होता रहता था। गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात दोनों में फिर विवाद हो गया और गुस्से में आकर बबलू ने सिलबट्टे से दुर्गा के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया जब उसकी बेटी परिणीति (12) ने शोर मचाया तो बबलू ने उसके सिर पर भी सिलबट्टे से वार कर दिया और उसकी भी मौत हो गई, जिसके बाद बबलू वहां से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए