लाइव न्यूज़ :

देवरिया के बालिका गृह से विदेश भेजी जाती थी बच्चियां!, मालकिन की बेटी गिरफ्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2018 13:52 IST

इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस संस्था के आश्रय गृह से छुड़ाकर युवतियों और बच्चियों को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के शेल्टर होम केस का मामला संसद में भी गूंज रहा है। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर आलोचना कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी की बेटी की भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन को गिरफ्तार सोमवार को ही किया गया था। 

बच्चियों ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे 

इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस संस्था के आश्रय गृह से छुड़ाकर युवतियों और बच्चियों को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता जब शेल्टर होम में लड़कियों से मिलने पहुंची थी। लड़कियों ने उनके सामने आश्रय गृह को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए। जिसने अधिकारियों को हैरान कर दिया। 

विदेश भेजी जाती थी बच्चियां

बस्ती की एक युवती ने अधिकारियों को बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था। पिछले नवंबर में स्पेन से चार विदेशी आए थे।  जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे। वे शेल्टर होम में आए। बाद में वो विदेशी यहां से एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को अपने साथ ले गए थे। 

अभी तक नहीं पता चला उन लड़कियों का

युवतियों ने बताया कि उन लड़कियों आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवती ने यह भी बताया कि यहां से हर रोज रात को चार-पांच लड़कियां बाहर भेजी जाती हैं। दो महीने पहले एक लड़की को रात को भेजा गया, वह अब भी लापता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन एक्शन लेते हुए डीएम सुजीत कुमार को हटाने का आदेश दिया है साथ ही दो अन्य अफसर को भी सस्पेंड किया गया है। रविवार 6 अगस्त को यूपी पुलिस संरक्षण गृह पर छापा मारकर  24 लड़कियों को वहां से मुक्त करवाया था। छापा मारा गया तो  42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं थी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस शेल्टर होम में देह व्यापार का धंधा पिछले एक सालों से चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय ने बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालित बाल एवं महिला संरक्षण गृह में रहने वाली एक लड़की रविवार को महिला थाने पहुंची और संरक्षण गृह में रह रही लड़कियों को कार से अक्सर बाहर ले जाये जाने और सुबह लौटने पर उनके रोने की बात बतायी। शिकायत करने वाली लड़की बिहार के बेतिया की रहने वाली बतायी जाती है।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने सम्बन्धित संस्थान परिसर में छापा मारा और वहां से 24 बच्चों तथा महिलाओं को मुक्त कराया। साथ ही संस्थान परिसर को सील कर वहां की अधीक्षिका कंचनलता, संचालिका गिरिजा त्रिपाठी तथा उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। संरक्षण गृह में 42 लड़कियों का पंजीयन कराया गया है जिनमें से 18 अभी लापता हैं। उसकी तलाश की जा रही है। कनय ने यह भी बताया कि वहां रहने वाले बच्चों ने पुलिस को संरक्षण गृह में रह रही लड़कियों से देह व्यापार कराने की बात बतायी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :यूपी शेल्टर होम केसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने