लाइव न्यूज़ :

देवरियाः शिक्षक धनंजय वर्मा के घर में प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थी नाबालिग छात्रा, अपहरण कर 5 दिन तक किया रेप, 20 वर्ष कारावास की सजा और 20000 रुपये जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 12:03 IST

Deoria: विशेष लोक अभियोजक सच्चिदानंद राय ने बताया कि यौन अपराधों‍ से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की एक विशेष अदालत के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मामले में आरोपी धनंजय वर्मा उर्फ धनु को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा अपने पड़ोस में किराए पर रहने वाले धनंजय वर्मा के घर में प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थी। अधिवक्ता ने बताया कि 20 अक्टूबर 2020 को आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया।नाबालिग लड़की ने 25 अक्टूबर को आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के पांच साल पुराने एक मामले में आरोपी शिक्षक को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि दोषी शिक्षक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। विशेष लोक अभियोजक सच्चिदानंद राय ने बताया कि यौन अपराधों‍ से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की एक विशेष अदालत के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मामले में आरोपी धनंजय वर्मा उर्फ धनु को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

राय ने बताया कि लार कस्बा में रहने वाली छात्रा अपने पड़ोस में किराए पर रहने वाले धनंजय वर्मा के घर में प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थी। अधिवक्ता ने बताया कि 20 अक्टूबर 2020 को आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की ने 25 अक्टूबर को आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में परिजनों की शिकायत पर लार थाने में मामला दर्ज कर जांच पूरी करने के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceकोर्टup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?