लाइव न्यूज़ :

मां के सामने नाबालिग बेटी से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रोकने की कोशिश करने पर पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 11:59 IST

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए देवघर जिला पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की और उसकी मां मूल रूप से दुमका जिले की हैं।मधुपुर इलाके में उन पर हमला किया गया।आरोपियों ने पिटाई की और उसी के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

देवघरःझारखंड के देवघर जिले में पांच लोगों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के सामने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए देवघर जिला पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी राउत ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि लड़की और उसकी मां मूल रूप से दुमका जिले की हैं और रविवार को देवघर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी मधुपुर इलाके में उन पर हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिकी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लोग आए और उन्हें घेर लिया और बाद में बेटी को जबरन दूसरी ओर ले जाने की कोशिश करने लगे।

शिकायत के मुताबिक मां ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसपर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसी के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और फरार बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार