लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: फिल्मी लवस्टोरी का दर्दनाक अंत, रॉकस्टार प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा कि सहम जाएंगे आप

By भारती द्विवेदी | Updated: September 29, 2018 12:48 IST

कुछ दिनों बाद रिजवान ने साइमा को फोन पर किसी और से बात करते देखा। और उसे शक हुआ कि साइमा का अफेयर किसी और से चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, रिजवान ने साइमा के साथ पब्लिकली बदतमीजी भी की।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हुआ है। जो शुरू तो हुआ था फिल्मी सीन की तरह लेकिन खत्म हुआ मर्डर पर। कहानी है निजामुद्दीन बस्ती में रहने वाले रिजवान और साइमा की। रिजवान एक बेहद ही टैलेंटेड लड़का, जो अपने एरिया का रॉकस्टार है। वो गिटार बजाता है, बांसुरी और कॉन्गो भी बजाता है। और ये सबकुछ उसने कहीं से ट्रेनिंग लेकर नहीं सीखा बल्कि यूट्यूब पर देख देखकर सीखा है।

प्यार की शुरुआत कैसे हुई

दो साल पहले रिजवान ने निजामुद्दीन के उर्स में परफॉर्म किया था। रिजवान जब परफॉर्म कर रहा था, तब वहां साइमा भी मौजूद थी। साइमा को रिजवान से पहली नजर में प्यार हो गया था। साइमा ने आगे बढ़कर रिजवान से बात करने का मन बनाया। उसने अपने एक दोस्त के जरिए रिजवान का नंबर निकाला और उसे मैसेज किया। फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों मिलने लगे, फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। रिजवान साइमा के लिए गिटार बजता, परफॉर्मे करता था। 

रिश्ते से किसी को भी नहीं थी आपत्ति

रिजवान और साइमा के घरवालों को दोनों के रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। साइमा के घर वाले उसके 18 साल पूरे होने का इंतजार कर रहे थे। जैसी ही वो 18 की होती दोनों की शादी करने की तैयारी थी। रिजवान की मां एक विदेशी राजदूत के घर पर काम करती हैं, जबकि भाई एक बीपीओ में है। उसके पिता का साल 1999 में ही मौत हो गई थी।

रियालिटी शो की वजह से रिश्ते में आई दरार

रिजवान अपने एरिया का रॉकस्टार था। निजामुद्दीन बस्ती में उसकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। रिजवान और साइमा अपने इलाके के पॉपुलर कपल थे। एक तरफ रिजवान रॉकस्टार था, स्टाइलिश था। वहीं साइमा सीधी-सादी सादगी से भरी लड़की थी। रिजवान अपने टैलेंट को दुनिया को दिखाना चाहता था, इसलिए उसने इंडियन आइडल में जाने का सोचा। लेकिन वहां उसे सफलता नहीं मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, रिजवान के बाहर होने के बाद साइमा ने उससे दूरी बना ली। रिजवान के मुताबिक उसने साइमा और उसके घरवालों  को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। फिर कुछ दिन बाद रिजवान ने साइमा को फोन पर किसी और से बात करते देखा। और उसे शक हुआ कि साइमा का अफेयर किसी और से चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, रिजवान ने साइमा के साथ पब्लिकली बदतमीजी भी की।

हार और शक में कर दिया मर्डर

रिजवान और साइमा के बीच बढ़ती दूरियों को देखते हुए रिजवान के भाई समीर ने साइमा को अपने घर बुलाया। उसने सोचा की दोनों को आमने-सामने बैठाकर मामले को सुलझाया जाएगा। लेकिन फिर से दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद गुस्से में रिजवान ने चाकू से साइमा का गला रेत दिया। फिर दोनों भाइयों ने बेरहमी के साथ उसकी बॉडी को टुकड़ों में काटा और एक बैग में भर दिया। फिर स्कूटर पर बैग को लदा बारापुला ब्रिज पर फेंक आए। दो दिन बाद रिजवान ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई