लाइव न्यूज़ :

Delhi: कंबल में लपेटा, फिर बेड-बॉक्स में छुपाया, घर में मिली महिला की सड़ी-गली लाश

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2025 10:03 IST

Delhi: दिल्ली शाहदरा के एक फ्लैट में बेड बॉक्स के अंदर कंबल में लिपटी एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली। मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा (55-60) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

Delhi:दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला का शव घर के बेड बॉक्स में बंद मिला। इस पूरी घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला की लाश से बदबू आने लगी और पूरे इलाके में बदबू से कोहराम मच गया। 

जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला।

एक अधिकारी के अनुसार, शव को बेड बॉक्स के अंदर एक बैग में रखा गया था। यह घर विवेकानंद मिश्रा का है, जिनकी उम्र 50 से 60 साल के बीच है।

घटना के बारे में बात करते हुए शाहदरा की एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, "हमें 4.37 बजे एक कॉल आया कि एक घर से दुर्गंध आ रही है। घर का नंबर 118 ए, सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी है। ये विवेक विहार में डीडीए फ्लैट हैं। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा हैं, जिनकी उम्र 50-60 साल है।" 

उन्होंने कहा, "घर में एक महिला का शव एक बैग में मिला, जिसे कंबल में लपेटा गया था। बैग एक बॉक्स के अंदर था और उस पर अगरबत्ती रखी हुई थी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।"

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने घर को बाहर से बंद पाया और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान मिले। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, कंबल में लिपटी एक महिला का सड़ा हुआ शव मिला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मृत महिला, जिसकी उम्र 40 के आसपास है, की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई लगती है।

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि फ्लैट के मालिक मिश्रा ने गुरुवार रात और शुक्रवार दोपहर को फ्लैट का दौरा किया था, जैसा कि पीटीआई द्वारा उद्धृत सूत्रों से पता चला है। फोरेंसिक ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं और मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमहत्यामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?