लाइव न्यूज़ :

बेटी के रोने से परेशान मां ने 25 दिन की बच्ची को कूड़े में फेंका, बाद में रची ऐसी कहानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2018 18:12 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की है।

Open in App

दिल्ली, 25 फरवरी;  देश की राजधानी दिल्ली में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मां ने अपनी 25 दिन की बच्ची को कचरे के ढ़ेर में फेंक दिया। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह बच्ची के रोने से बार-बार परेशान हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि मां ने बच्ची को कचरे के ढ़ेर में फेंकने के बाद यह हल्ला मचाया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है। बच्ची की मौत होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- वीडियो: योगी राज में बेखौफ बदमाश, सब्जी लेने गई युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

यह मामला शुक्रवार (23 फरवरी ) का पुलिस के सामने आया, जब बच्ची के परिजनों ने पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह बच्‍ची कूड़े के ढेर से बरामद हुई। इसके बाद बच्‍ची को लाल बहादुर शास्‍त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जीटीबी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया लेकिन शनिवार 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां की पहचान नेहा तिवारी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है। 

यह भी पढ़ें- युवक को बंधक बना भीड़ ने ली सेल्फी फिर पीट-पीटकर की हत्या, कसूर- सिर्फ मिटाई थी पेट की भूख

आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि नेहा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि बच्ची को पालने में उसे काफी दिक्कतें हो रही थी। इसी वजह से उसने उसे कचरे में फेंक दिया था। महिला ने बताया कि जब उसने बच्ची को फेंका तो उस वक्त घर पर कोई नहीं था। उसका पति व सास कहीं गए हुए थे। हालांकि पुलिस महिला घरवालों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।   

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला