लाइव न्यूज़ :

हम कहां जा रहे हैं?, पड़ोसी की डेढ़ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, कमरे में ले गया सुधीर उर्फ बिट्टू, रोने की आवाज सून मां दौड़ी और दरवाजा था बंद, खोला तो निर्वस्त्र और खून से लथपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 14:07 IST

पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका पड़ोसी और सह-किरायेदार सुधीर उर्फ बिट्टू (32) उसकी बच्ची को अपने कमरे में ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद कमरे से बच्ची के रोने की आवाजें आने लगीं।

Open in App
ठळक मुद्दे दरवाजा खोलने पर बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ पाई गई।बच्ची को मां के साथ चिकित्सीय परिक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में रविवार को एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की डेढ़ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में कापसहेड़ा थाने में आज सुबह पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां एक मकान में किराये पर रह रही पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका पड़ोसी और सह-किरायेदार सुधीर उर्फ बिट्टू (32) उसकी बच्ची को अपने कमरे में ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद कमरे से बच्ची के रोने की आवाजें आने लगीं।

जबकि दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने कहा कि दरवाजा खोलने पर बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ पाई गई। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला आरोपी घटना के समय कथित तौर पर नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को उसकी मां के साथ चिकित्सीय परिक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए। अधिकारी ने कहा, ‘‘बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है और जांच जारी है।’’ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उसी मकान में किराएदार के तौर पर रह रहा था। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम