लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को छह दिन के लिए ईडी हिरासत में

By भाषा | Updated: August 29, 2020 15:23 IST

ईडी ने यह कहते हुए 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध किया था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे। अदालत ने हुसैन की हर 24 घंटे में चिकित्सीय जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उचित जांच के लिए ईडी के आवेदन को अनुमति प्रदान की।विशेष जांच टीम(एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का विधिक प्रकोष्ठ में तबादला कर दिया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस में एक बड़े फेरबदल के तहत यह कदम उठाया गया।

नई दिल्लीःदिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को छह दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उचित जांच के लिए ईडी के आवेदन को अनुमति प्रदान की। ईडी ने यह कहते हुए 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध किया था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे। अदालत ने हुसैन की हर 24 घंटे में चिकित्सीय जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

दिल्ली दंगे की जांच कर रही एक एसआईटी का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी का तबादला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम(एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का विधिक प्रकोष्ठ में तबादला कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस में एक बड़े फेरबदल के तहत यह कदम उठाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव को न्यायिक प्रकोष्ठ में उपायुक्त पुलिस (डीसीपी) पद पर तबादला किया गया है। इससे पहले वह विधिक प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। उत्तरपूर्वी दिल्ली में फरवरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 53 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे।

देव के साथ, पुलिस उपायुक्त (अपराध) राम गोपाल नाइक को डीसीपी यातायात के पद पर तबादला किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक मोनिका भारद्वाज, पुलिस उपायुक्त (उत्तर) को डीसीपी (अपराध) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।  

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीदिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला