लाइव न्यूज़ :

Delhi Vasant Vihar: भईया कहती थी 8 वर्षीय मासूम?, फुसला कर सुनसान घर में ले गया, विरोध करने पर गला घोंट कर मारा, पुलिस को गुमराह करने के लिए गले में दुपट्टा डाला...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 12:13 IST

Delhi Vasant Vihar: पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह शंकर विहार मिलिट्री स्टेशन के एक खाली मकान में उसका शव मिला और उसके गले में दुपट्टा का फंदा बंधा था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पहचान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से की गई और गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के माता-पिता भी एक सैन्य अधिकारी के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम करते हैं। पड़ोसी ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी जब वह सोमवार शाम करीब छह बजे लापता हो गई।

Delhi Vasant Vihar: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार में एक युवक ने बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर अपने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची की मंगलवार को कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को सेना छावनी क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि पीड़िता आरोपी को ‘भाई’ कहकर बुलाती थी। ‘आर्मी सर्वेंट क्वार्टर’ में रहने वाली बच्ची सोमवार शाम से अपने घर से लापता थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह शंकर विहार मिलिट्री स्टेशन के एक खाली मकान में उसका शव मिला और उसके गले में दुपट्टा का फंदा बंधा था।

एक अधिकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक की पहचान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के माता-पिता भी एक सैन्य अधिकारी के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम करते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पीड़िता को फुसला कर इलाके के एक सुनसान घर में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब बच्ची ने विरोध किया, तो उसने उसका गला घोंट दिया।

वह उसे भाई कहती थी।’’ आरोपी ने उसके गले में दुपट्टा बांधकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की और इसे आत्महत्या का मामला साबित करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसका शव कमरे में एक खिड़की के पास मिला। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी जब वह सोमवार शाम करीब छह बजे लापता हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके माता-पिता के उसे ढूंढ़ने में नाकाम रहने के बाद सेना के अधिकारियों को सूचित किया गया। सेना के जवानों ने भी बच्ची को ढूंढ़ने में परिवार की मदद की।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने के तुरंत बाद मंगलवार को अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

स्थानीय पुलिस की एक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में हत्या और अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम