लाइव न्यूज़ :

Delhi Vasant Kunj: बदमाशों ने टैक्सी चालक को वाहन के पिछले पहिये के नीचे दो किमी से अधिक दूरी तक घसीटा, मौत, मेरठ से मेहराज सलमानी और आसिफ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2023 15:31 IST

Delhi Vasant Kunj: दिल्ली पुलिस ने दो कार चोरों- मेहराज सलमानी (33) और आसिफ (24) को पकड़ने का दावा किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने टैक्सी चालक को उसकी कार से धक्का दे दिया।वाहन के साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ भाग गए। आरोपियों को दोपहर के समय मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सड़क पर कार छीनने के प्रयास का विरोध करने पर बदमाशों ने टैक्सी चालक को वाहन के पिछले पहिये के नीचे दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना के कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने दो कार चोरों- मेहराज सलमानी (33) और आसिफ (24) को पकड़ने का दावा किया।

आरोपियों ने टैक्सी चालक को उसकी कार से धक्का दे दिया और वाहन के साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ भाग गए। पुलिस ने बताया कि चोरी की गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) मनोज सी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपियों को दोपहर के समय मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यात्रियों के रूप में टैक्सी में सवार हुए और थोड़ी देर बाद वाहन चोरी करने के इरादे से चालक को धमकाया तथा कार से बाहर धकेल दिया।’’ यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। वीडियो में एक कार के पिछले पहिये में फंसा एक व्यक्ति काफी दूर तक वाहन के साथ घिसटता हुआ नजर आता है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी बिजेंदर शाह के रूप में हुई है। शाह ने इस साल की शुरुआत में वाहन खरीदा था और वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे, जिसमें उनकी पत्नी और पांच बच्चे शामिल हैं। इस घटना ने, इस साल के पहले ही दिन दिल्ली के कंझावला इलाके में एक कार के पहिये में फंसी 20 वर्षीय एक युवती को इसी तरह घसीटे जाने की याद ताजा कर दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला