लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः समारोह के दौरान भोजन की थाली नहीं लाने पर दो लोगों ने खानपान का प्रबंध कर रहे कर्मी की पीट-पीट कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 15:04 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर प्रशांत विहार पुलिस थाने को रोहिणी के सेक्टर-12 में जापानी पार्क के पास सावरियां टेंट के पीछे झड़प होने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देघायल व्यक्ति को दोस्त बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पीड़ित की पहचान किराड़ी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में की गई है।फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। 

नई दिल्लीः रोहिणी के सेक्टर-12 इलाके में बुधवार देर रात एक समारोह के दौरान दो लोगों ने भोजन की थाली नहीं देने पर कार्यक्रम में खानपान का प्रबंध कर रहे एक कर्मी की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर प्रशांत विहार पुलिस थाने को रोहिणी के सेक्टर-12 में जापानी पार्क के पास सावरियां टेंट के पीछे झड़प होने की सूचना मिली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गर्ग ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने पाया कि झड़प में घायल एक व्यक्ति को उसके दोस्त बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान किराड़ी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में की गई है, जो समारोह में खान पान का प्रबंध करने वाले दल का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि समारोह के दौरान संगीत कार्यक्रम से जुड़े एक दल के साथ आए लोगों के लिए भोजन की थाली नहीं लाने पर दो लोगों ने ठाकुर को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि प्रशांत विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 34 (आम इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि जब मारपीट हुई, उस समय मौके पर चार लोग मौजूद थे। उसने बताया कि इनमें से दो से पूछताछ की जा रही है और सभी संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम