लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो डिलीवरी बॉय ने बाइक में ही लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2020 16:35 IST

दिल्लीः विकास ने मोटरसाइकिल को आग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैफिक पुलिस के चालान करने पर शक्स ले अपनी बाइक में आग लगा दी।पुलिस ने बाइक और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा चालान काटे जाने पर एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर संगम विहार निवासी विकास का चालान काट दिया और वाहन जब्त कर लिया। 

इसके बाद विकास ने मोटरसाइकिल को आग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास पेशे से डिलीवरी बॉय है। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 352 लोगों का चालान काटा है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि नववर्ष की पूर्वसंध्या पर आयोजित होने वाले जश्नों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बार, पब, रेस्तरां, पांच सितारा होटल, मॉल और बाजारों के परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

 सभी पीसीआर वैनों, रफ्तार मोटरसाइकिलों और प्रखर वैनों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था। कनॉट प्लेस जैसे स्थानों पर जहां अधिक लोगों के आने की संभावना थी, वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल, दमकल की गाड़ियों की तैनाती के साथ ही यातायात के उच्च प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने चेतावनी भी दी थी कि गुंडागर्दी और शराब पीकर गाड़ी चलाने की किसी भी घटना से सख्ती से निपटा जाएगा। 

टॅग्स :दिल्लीबाइकट्रैफिक नियमदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला