लाइव न्यूज़ :

Delhi Timarpur: दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर विवाद, किशोर समूह ने 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या की, पांच नाबालिग आरोपी में से एक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 22:00 IST

Delhi Timarpur: पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हो गया था।मंगलवार शाम को विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।पीड़ित पर चाकू से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गये।

Delhi Timarpur: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर किशोरों के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हो गया था। दशहरा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम को विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़ित पर चाकू से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गये।

पीड़ित कक्षा दसवीं का छात्र था। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर आर्यन के जानकार हैं क्योंकि वे भी उसे इलाके में रहते हैं, जहां पीड़ित रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच नाबालिग आरोपियों में से एक को पकड़ लिया है। आर्यन अपने परिवार के साथ संजय बस्ती में रहता था। वह मुक्त विद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता एक श्रमिक हैं।

तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय कवर्धा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि मंगलवार को दशहरा के दौरान क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उस दौरान बालिका और परिजन भी वहां मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ देर बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी बालिका को अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम