लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सुदामा पुरीः पत्नी के परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी?, 26 वर्षीय राजा बाबू की घर के पास चाकू घोंपकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 10:50 IST

Delhi Sudama Puri: अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक पीसीआर कॉल मिली और जब तक टीम मौके पर पहुंची, राजा बाबू को अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के परिवार के सदस्य पास में ही रहते हैं।शादी के बाद से ही मेरे बेटे और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद था।राजा बाबू की पत्नी के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

Delhi Sudama Puri: पश्चिमी दिल्ली के सुदामा पुरी इलाके में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता गंगा राम के हवाले से बताया कि राजा बाबू ने पिछले साल एक युवती से, उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। उन्हें संदेह है कि राजा बाबू की हत्या उसके ससुराल वालों द्वारा कराई गई है। गंगा राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, "महिला के परिवार के सदस्य पास में ही रहते हैं।

शादी के बाद से ही मेरे बेटे और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद था।" एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक पीसीआर कॉल मिली और जब तक टीम मौके पर पहुंची, राजा बाबू को अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और राजा बाबू की पत्नी के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम