लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपनिरीक्षक ने महिला दोस्त को किया घायल, रोहतक में ससुर की हत्या की

By भाषा | Updated: September 29, 2020 07:31 IST

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्हें हरियाणा पुलिस से सूचना मिली है कि रोहतक की घटना में उपनिरीक्षक की कथित तौर पर संलिप्तता थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने अपने 60 वर्षीय ससुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपनी कार में झगड़ा होने के बाद महिला मित्र को कथित तौर पर गोली मार दी थी।

नयी दिल्ली: अपनी महिला दोस्त को गोली मारने के बाद फरार हुए दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने हरियाणा के रोहतक में अपने 60 वर्षीय ससुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक संदीप दहिया ने उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अपनी कार में झगड़ा होने के बाद महिला मित्र को कथित तौर पर गोली मार दी थी। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा था कि मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्हें हरियाणा पुलिस से सूचना मिली है कि रोहतक की घटना में उपनिरीक्षक की कथित तौर पर संलिप्तता थी। उपनिरीक्षक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वैवाहिक संबंधों में खिंचाव के कारण वह अपने पति से अलग रहती है । महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले भी धमकी दी थी कि वह उनके पिता की हत्या कर देगा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रणबीर के तौर पर हुई । यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे ।

सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरा में दिखा है कि दिल्ली पंजीकरण नंबर वाली एक एसयूवी गाड़ी वारदात के बाद वहां से जा रही थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के माथे में गोली लगी और उनकी मौत हो गयी। रोहतक पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया। हत्यारे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है । दिल्ली पुलिस ने कहा था कि दहिया ने रविवार को उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में झगड़े के बाद अपनी महिला दोस्त को गोली मार दी थी।

शाहाबाद डेयरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक जयवीर ने महिला को घायल अवस्था में देखा था, जब वह जी टी करनाल रोड पर साईं मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। रास्ते में महिला ने बताया कि उसे दहिया ने गोली मार दी । दहिया लाहौरी गेट थाने में कार्यरत है । महिला और दहिया का पिछले साल से प्रेम संबंध था। चूंकि वह डिविजन ऑफिसर था इसलिए उसके पास एक पिस्तौल भी थी। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात नौ बजे से एक बजे तक उसे गश्त पर निकलना था। लेकिन वह अपनी ड्यूटी पर नहीं आया था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला