लाइव न्यूज़ :

बहन से बार-बार कर रहा था बातचीत, 29 वर्षीय विवाहित शख्स को तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या की, जानें आखिर पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 18, 2022 20:54 IST

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उसका विवाह चार साल पहले हुआ था और उसके परिवार में मां, पत्नी तथा दो बच्चे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन अन्य पुरुष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।घटना के सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।लड़की की बहन ने दोनों को देखा और अपने परिवार को बता दिया।

नई दिल्लीः आपत्ति करने के बावजूद आरोपियों में से एक की बहन से बार-बार बातचीत करने को लेकर 29 वर्षीय विवाहित व्यक्ति की तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। उसका विवाह चार साल पहले हुआ था और उसके परिवार में मां, पत्नी तथा दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात हुई घटना के सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य पुरुष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी निवासी सलमान की मां ने मयूर विहार थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा सलमान शादी से पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से बातचीत किया करता था। दोनों परिवारों को उनकी दोस्ती पर एतराज था। शिकायत के अनुसार, रात करीब 10 बजे लड़की ने सलमान को अपने घर के पास बुलाया और उससे बात करने लगी।

इसबीच, लड़की की बहन ने दोनों को देखा और अपने परिवार को बता दिया। लड़की की बहन ने तत्काल अपने भाई फरदीन ऊर्फ अद्दु को बुलाया, जो दो-तीन लोगों के साथ वहां पहुंचा और सलमान के साथ गाली-गलौच करने लगा। शिकायत के अनुसार, लड़की की मां ने फरदीन और उसके साथियों को सलमान को सबक सिखाने के लिए उकसाया।

शिकायत के अनुसार, फरदीन ने सलमान पर चाकू से वार किया और जब मृतक की मां ने मदद के लिए आवाज लगायी तो फरदीन और उसके साथ वहां से फरार हो गए। सलमान को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि मृतक की मां से मिली शिकायत के आधार पर मयूर विहार थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘जांच की जा रही है। दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन पुरुष आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?