लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः साहब, मैंने अपने बीबी को मार डाला, थाने पहुंच पति ने कहा, 24 वर्षीय पत्नी का शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 16:01 IST

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल भेज दिया गया।सीलमपुर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घटनास्थल पर भेजा गया।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की एक झुग्गी बस्ती से रविवार को 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के कबूलनामे के बाद एक टीम को तुरंत सीलमपुर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घटनास्थल पर भेजा गया और वहां महिला का शव फर्श पर पाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल भेज दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ओडिशा में पेड़ से लटका मिला महिला पुलिस कांस्टेबल का शव

ओडिशा में शनिवार को नुआपड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव एक पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शव को पेड़ से लटका देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल ने कई लोगों को कथित तौर पर वीडियो संदेश प्रेषित किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही यातना की वजह से आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला