लाइव न्यूज़ :

Delhi Seelampur murder: सीलमपुर में कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या, ‘लेडी डॉन’ जिकरा का नाम आया, भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी, प्रदर्शन तेज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 14:48 IST

Delhi Seelampur murder: पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का बदला लेना चाहती थी।हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को सड़कों से हटा दिया है।

Delhi Seelampur murder: पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना बृहस्पतिवार शाम 7:38 बजे न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में हुई। हमले के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘वह अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का बदला लेना चाहती थी और उसने अपना गिरोह बना लिया था। वह हाल में एक मामले में जेल भी गई थी।’’ हत्या के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को सड़कों से हटा दिया है।

हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था बनी रहे।’’ लड़के की मौत की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को सीलमपुर थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि सीलमपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम