लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 50 लाख रुपये की रिश्वत, आईएएस उदित प्रकाश राय के खिलाफ भ्रष्टाचार की सिफारिश, उपराज्यपाल सक्सेना ने दिया आदेश

By भाषा | Updated: August 17, 2022 18:44 IST

दिल्लीः अधिकारी उदित प्रकाश राय ने डीएएमबी में कार्यकारी अभियंता पीएस मीणा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में उनके खिलाफ सजा को कम करके अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उदित राय फिलहाल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में कार्यकारी अभियंता पी एस मीणा को ‘‘एक तरह से छोड़ दिया।’’

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी उदित प्रकाश राय के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को ‘‘अनुचित फायदा’’ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की सिफारिश की।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राय फिलहाल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) के उपाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राय ने आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में कार्यकारी अभियंता पी एस मीणा को ‘‘एक तरह से छोड़ दिया।’’

इनमें से एक मामला मीणा के बेटे से जुड़ा था और दूसरा उनकी पत्नी से संबंधित था। सूत्रों ने कहा कि सक्सेना ने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित क्षेत्र) कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी राय के खिलाफ आधिकारिक ड्यूटी के दौरान ‘कदाचार’ के लिए कार्रवाई की सिफारिश की है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल ने गृह मंत्रालय को यह सिफारिश केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई पुष्टि के आधार पर की है, जहां उदित प्रकाश ने डीएएमबी में एक कार्यकारी अभियंता पी एस मीणा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में उनके खिलाफ सजा को कम करके अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।’’ इस संबंध में 10 फरवरी, 2020 को गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीविनय कुमार सक्सेनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर