लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रॉ अधिकारी ने दफ्तर की दसवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2022 20:07 IST

रॉ अधिकारी ने लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर के दसवीं मंजिल से छलांग लगाकर कथिततौर पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि अधिकारी बीते कुछ समय से अवसादग्रस्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में रॉ अधिकारी ने दफ्तर के दसवीं मंजिल से लगाई छलांगरॉ अधिकारी ने लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर में की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाअधिकारी की आत्महत्या के मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, वैसे मामला अवसाद का बताया जा रहा है

दिल्ली:रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राजधानी के लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर के दसवीं मंजिल से छलांग लगाकर कथिततौर पर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार दोपहर की है। अधिकारी द्वारा आत्महत्या की खबर पाते ही मौके पर लोधी थाने की पुलिस फौरम मौके पर पहुंची और मृत अधिकारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक जान देने वाले अधिकारी बीते कुछ समय से अवसादग्रस्त चल रहे थे। अधिकारी द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने बताया कि लोधी कॉलोनी स्थित रॉ दफ्तर दफ्तर के दसवीं मंजिल से अधिकारी ने जान देने के लिए छलांग लगाई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि अधिकारी ने ज्यादा ऊंचाई से छलांग लगाई थी। इस कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वैसे इस संबंध में अभी तक अधिकारी का नाम नहीं पता चला और नहीं उनके द्वारा आत्महत्या किये जाने के सही कारणों का पता चल पाया है।

दिल्ली पुलिस मामले में छानबीन कर रही है और अधिकारी से संबंधित अन्य मातहतों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृत अधिकारी के परिजनों से भी घटना के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।

खबरों के अनुसार मानसिक तनाव के कारण रॉ अधिकारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया, इस बात को लेकर विभाग में गंभीर चर्चा हो रही है और अधिकारी कई तरह से हादसे की व्याख्या कर रहे हैं लेकिन इस मामले में अभी तक न तो दिल्ली पुलिस ने आधिकारी बयान जारी किया है और न ही रॉ की ओर से कोई जानकारी दी गई है।

टॅग्स :रिसर्च एंड एनालिसिस विंगदिल्ली पुलिसदिल्लीआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला