लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, माँ को व्हाट्सऐप पर मिला वीडियो तब हुई FIR

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 13:35 IST

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बलात्कार की बात अपने घर पर नहीं बतायी थी। अभियुक्त ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

Open in App

दिल्ली के रोहिणी में एक 12 वर्षीय मानसिक विकलांग बच्ची के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोसी पर ही बलात्कार का आरोप है। बच्ची के परिवार को बलात्कार के बारे में तब पता चला जब घटना का वीडियो उन्हें व्हाट्सऐप पर मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें एक लड़की का पड़ोसी है। रिपोर्ट के अनुसार घटना सोमवार (16 अप्रैल) रात की है। कथित वीडियो रोहिणी के मंगोलपुर कलां इलाके में बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार बंटी नामक एक युवक ने लड़की को फुसलकार स्थानीय सामुदायिक केंद्र में बुलाया और उसे नियत जगह पर ले जाकर उसका बलात्कार किया। बंटी के दो दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाया। पुलिस के अनुसार बंटी ने बलात्कार करने के बाद लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लड़की ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन उसकी माँ को व्हाट्सऐप पर एक वीडियो मिला जिसमें अभियुक्त उनकी बेटी के संग बलात्कार करता दिख रहा था। पीड़िता की माँ ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। 

पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की सम्बन्धित धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि अभियुक्त का परिवार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पीड़िता की माँ ने कहा, "बंटी ताकतवर इंसान है। उसके परिवार के लोगों का इलाके में काफी प्रभाव है। वो हमारे ऊपर बंटी के खिलाफ रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वो हमें ये इलाका छोड़ने के लिए भी कह रहे हैं।"

इस समय देश के विभिन्न इलाकों में नाबालिग लड़कियों के संग बलात्कार और हत्या का मुद्दा छाया हुआ है। मीडिया और सोशल मीडिया पर कठुआ गैंगरेप और मर्डर, उन्नाव गैंगरेप, सूरत गैंगरेप, असम रेप, बिहार रेप की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। 

टॅग्स :गैंगरेपदिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?