लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग को लेकर झगड़ा, पत्थर और ईंटों से वार कर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, एक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 15:54 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि 16 जुलाई को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के पास फोन आया था कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देघायल व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि व्यक्ति की मौत हो गई है। जिस स्थान पर वह कार पार्क करना चाहता था, वहां पांच-छह लड़के खड़े थे।

नई दिल्लीः दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कथित तौर पर पत्थर और ईंटों से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि 16 जुलाई को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के पास फोन आया था कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पड़ा है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाद में दिन में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि व्यक्ति की मौत हो गई है। डीसीपी जयकर के मुताबिक, रोहित अपने तीन दोस्तों-राहुल यादव, आशु यादव और अमित जैन के साथ कार में सवार था और मेट्रो स्टेशन के पास वाहन खड़ा करना चाहता था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर वह कार पार्क करना चाहता था, वहां पांच-छह लड़के खड़े थे।

जयकर के अनुसार, पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े लोगों ने रोहित पर ईंटों और पत्थरों से वार किया। डीसीपी के मुताबिक, राहुल के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 308 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग टीम का गठन किया और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिससे एक आरोपी सैदुलाजाब निवासी प्रियांशु (22) की पहचान हुई।

जयकर के अनुसार, पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पांच दोस्तों के साथ साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट के पास खड़ा था, तभी रोहित सहित चार लोग एक कार में आए। वे अपना वाहन उसी स्थान पर खड़ा करना चाहते थे, जहां वे खड़े थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कार के चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन आरोपी वहां से नहीं हटे। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान दो आरोपियों ने रोहित के सिर पर ईंटों और पत्थरों से प्रहार किया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। हमले में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमेट्रोहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम