लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: टिक-टॉक स्टार की हत्या के मामले में दो शार्प शूटर गिरफ्तार, पिछले साल हुआ था मर्डर

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2020 09:47 IST

टिक-टॉक (TikTok) स्टार और जिम ट्रेनर मोहित मोर की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटरों का नाम विकास और रोहित मलिक बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम विकास है, जबकि दूसरे का रोहित मलिकदोनों पर आरोप है कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक Tiktok स्टार की हत्या कर दी थी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टिक-टॉक (TikTok) स्टार और जिम ट्रेनर मोहित मोरे का कत्ल करने के आरोप में दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों का नाम विकास और रोहित मलिक है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पिछले साल मोहित की हत्या की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित और विकास इनामी अपराधी हैं। एक ओर विकास पर जहां 1.20 लाख रुपए का इनाम था तो वहीं रोहित पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पंजाब के जीरकपुर से की गई गिरफ़्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शार्प शूटर्स विकास लंगरपुरिया और धीरपाल गैंग के हैं। ये दोनों ही शूटर्स हरियाणा में भी मर्डर, एक्सटॉर्शन, रॉबरी और कार जैकिंग जैसे अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों अपराधियों को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है।

वायरल किया था वीडियो

जानकारी के अनुसार, अपनी गिरफ़्तारी से पहले दोनों अपराधियों ने टिक-टॉक भी बनाया था, जो वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में अपराधी कह रहे थे कि स्पेशल सेल उनका एनकाउंटर कर देगी। कहा जा रहा है कि पहले पुलिस ने इन दोनों से सरेंडर करने को कहा था। तब उन्होंने ये वीडियो बनाई थी।

क्यों हुई थी मोहित मोर की हत्या? 

बता दें कि मई 2019 में दोनों अपराधियों पर मोहित मोर की हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज देखा था, जिसमें दोनों अपराधी स्कूटी से भागते हुए नजर आ रहे थे। बताया जाता है कि नंदू गैंग के एक गुर्गे की हत्या में जानकारी देने के शक में मोहित की हत्या की गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीटिक टोकटिक टॉकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये