लाइव न्यूज़ :

3 जिंदा कारतूस लेकर संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश, सुरक्षा में सेंध, अरेस्ट के बाद छोड़ा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 20:57 IST

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद का निवासी अख्तर खान (44) संसद भवन के प्रवेश द्वार क्रमांक आठ से भीतर घुस रहा था जब सुरक्षा कर्मियों को उसके पॉकेट में जिंदा कारतूस होने का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को भीतर घुसने से रोक दिया।उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच पड़ताल पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

नई दिल्लीः संसद भवन परिसर में गुरुवार को एक व्यक्ति अपने पर्स में तीन जिंदा कारतूस लिए घुस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति से की गई गहन पूछताछ में पता चला कि उसके पास लाइसेंसी हथियार है जिसकी गोलियां वह अपने पॉकेट से निकालना भूल गया था। जांच के बाद उक्त व्यक्ति को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद का निवासी अख्तर खान (44) संसद भवन के प्रवेश द्वार क्रमांक आठ से भीतर घुस रहा था जब सुरक्षा कर्मियों को उसके पॉकेट में जिंदा कारतूस होने का पता चला। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को भीतर घुसने से रोक दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच पड़ताल पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। 

जांच के दौरान शख्स के बटुए में तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा जांच के दौरान शख्स के पास कारतूस मिले और सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। पकड़ा गया शख्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम अख्तर खान है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स से काफी पूछताछ की. हालांकि बाद में उसे पुलिस ने जांच के बाद रिहा कर दिया. बता दें कि इन दिनों संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है।

टॅग्स :संसदउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा