लाइव न्यूज़ :

Delhi Police News: सलाम पुलिस!, माता-पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती, 20 गाड़ी, 100 किमी, 3 घंटे तक पीछा, अपह्रत भाई-बहन को बचाया, लोग कर रहे सैल्लूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 17:17 IST

Delhi Police News: भाई-बहन के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चे शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर एक मशहूर मिठाई की दुकान के सामने कार में बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति पार्किंग कर्मचारी होने की आड़ में उनकी कार में आकर बैठ गया।आरोपी कार को लेकर फरार हो गया, जिसमें दोनों बच्चे बैठे थे। आरोपी ने बच्चों को डराकर शांत रहने को कहा।

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने करीब तीन घंटे तक कार का पीछा करके लक्ष्मी नगर इलाके से अपह्रत भाई-बहन को बचा लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भाई-बहन के माता-पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात 11:30 बजे एक लड़के (3) और एक लड़की (11) का उनकी ही कार में अपहरण किये जाने की सूचना मिली थी। गुप्ता ने कहा कि भाई-बहन के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चे शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर एक मशहूर मिठाई की दुकान के सामने कार में बैठे थे। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी मिठाई खरीदने के लिए दुकान के अंदर गए थे, तभी एक व्यक्ति पार्किंग कर्मचारी होने की आड़ में उनकी कार में आकर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी कार को लेकर फरार हो गया, जिसमें दोनों बच्चे बैठे थे। उपायुक्त ने बताया कि आरोपी ने बच्चों को डराकर शांत रहने को कहा। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय आरोपी ने दूसरे मोबाइल फोन से दंपति को फोन किया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आरोपी और बच्चों का पता लगाने के लिए दो टीम बनाई गईं।

गुप्ता ने बताया कि एक टीम का नेतृत्व शकरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) कर रहे थे और बच्चों की मां भी उनके साथ थीं, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व लक्ष्मी नगर थाने के एसएचओ कर रहे थे और बच्चों के पिता उनके साथ थे। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की करीब 20 गाड़ियों द्वारा करीब तीन घंटे तक पीछा करने के बाद अपहरणकर्ता ने बच्चों के साथ समयपुर बादली इलाके के पास कार छोड़ दी और भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी ने दिल्ली की सड़कों पर 100 किलोमीटर से अधिक समय तक गाड़ी चलाई।

उन्होंने बताया कि आखिरकार पुलिस बच्चों को बचाने में कामयाब रही, जो सुरक्षित हैं। गुप्ता ने बताया कि बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपा गया है। अधिकारी ने बताया कि गहने, मोबाइल फोन समेत कार में रखी मूल्यवान वस्तुएं कार से सुरक्षित मिली क्योंकि पुलिस द्वारा लगातार पीछा किये जाने के कारण अपहरणकर्ता को इन्हें ले जाने का वक्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम