लाइव न्यूज़ :

Delhi Hospitals and IGI airport: आठ अस्पताल और आईजीआई हवाईअड्डे को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 22:45 IST

Delhi Hospitals and IGI airport: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बाड़ा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, डाबड़ी का दादा देव अस्पताल और सिविल लाइंस में अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल को मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों के मुताबिक हवाईअड्डे के अधिकारियों को शाम छह बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिला।दिल्ली के सभी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हवाईअड्डे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अब तक किसी भी स्थान से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।

Delhi Hospitals and IGI airport: दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) ने रविवार को बताया कि शहर के आठ अस्पतालों और आईजीआई हवाईअड्डे को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बम की यह धमकियां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बाड़ा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, डाबड़ी का दादा देव अस्पताल और सिविल लाइंस में अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल को मिलीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हवाईअड्डे के अधिकारियों को शाम छह बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिला।

इन धमकियों के मद्देनजर दिल्ली के सभी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हवाईअड्डे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि, अब तक किसी भी स्थान से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम के मीणा ने कहा कि अपराह्न तीन बजे बुराड़ी अस्पताल से धमकी के संबंध में कॉल आने के बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘यह टीमें अस्पताल की जांच कर रही हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’

बुराड़ी अस्पताल के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘ अपराह्न करीब तीन बजे हमें अस्पताल में बम होने के संबंध में एक ई-मेल मिला। इसके बाद गहन स्तर पर जांच की गई और सब कुछ ठीक मिला। यह पहली बार था जब हमें ऐसा कोई ई-मेल प्राप्त हुआ।’’ अधिकारियों के मुताबिक संजय गांधी अस्पताल को भी अपराह्न करीब तीन बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिला।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ जिन-जिन स्थानों से हमें फोन आ रहे हैं, उन सभी स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। हमारी टीमें अभी भी वहीं हैं और तलाशी अभियान जारी है।’’ गौरतलब है कि एक मई को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 150 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों को जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम