लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट करा सकती है दिल्ली पुलिस, कोर्ट से मांगी इजाजत

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2022 12:11 IST

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट दिल्ली पुलिस करा सकती है। इसके लिए पुलिस ने साकेत कोर्ट से इजाजत भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट से मांगी इजाजत।आफताब अमीन पूनावाला पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोप है। आफताब ने श्रद्धा की हत्या मई में की थी और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया था।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में पकड़े गए आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट कराना चाहती है। पुलिस ने इसके लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट से इजाजत भी मांगी है ताकि लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सके।

कोर्ट के आदेश के बाद ही आफताब का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सकेगा। 28 साल के आफताब पूनावाला ने इस साल मई में दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपने किराए के मकान में गर्लफ्रेंड श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

मामले में सामने आई अबतक की जानकारी के अनुसार आफताब ने इसी साल 18 मई को श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और 18 दिनों में उसे दिल्ली के महरौली के आसपास के जंगल में ठिकाने लगाया। मामले का खुलासा इसी हफ्ते हुआ जब पुलिस ने श्रद्धा के लापता हो जाने के परिवार की शिकायत पर आफताब से सख्ती से पूछताछ की।

पूरे देश को झकझोर देने वाले इस हत्याकांड को लेकर पिछले दो दिनों से कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। महाराष्ट्र की रहने वाली श्रद्धा वालकर के एक करीबी मित्र के अनुसार उसकी हत्या के पीछे ‘बड़ी साजिश’ हो सकती है, वहीं एक अन्य दोस्त ने दावा किया कि उसने एक बार संदेह जताया था कि आफताब पूनावाला उसकी हत्या कर सकता है।

पालघर जिले के वसई शहर में मानिकपुर पुलिस के अनुसार, मास मीडिया में स्नातक श्रद्धा वालकर मुंबई के मलाड इलाके के एक कॉल सेंटर में काम करती थी और 2019 में डेटिंग ऐप बम्बल के माध्यम से पूनावाला से मिली थी।

ये बात भी सामने आई कि आफताब पूनावाला को जब महाराष्ट्र की मानिकपुर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसके चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं था और वह आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था।

सहायक पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल ने कहा कि कॉल सेंटर कर्मी वालकर के लापता होने के बाद जब उसके परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, तो पालघर के वसई कस्बे की मानिकपुर पुलिस ने पूनावाला को पिछले महीने और फिर तीन नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि दोनों ही मौकों पर आरोपी ने पुलिस से कहा था कि वालकर उसके साथ नहीं रहती और वह उसे छोड़कर चली गई है।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने