लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध हालात में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर का शव कार में मिला, दिल्ली हिंसा की जांच में भी थे शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 08:20 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर विशाल खानवलकर के कार को 6 जून की सुबह 11 बजे के आस-पास रामपुरा में एक दुकान के बाहर खड़ी देखी गई थी। विशाल खानवलकर के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय इंसपेक्टर विशाल खानवलकर 1998 बैच के अधिकारी थे।इंसपेक्टर विशाल खानवलकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात थे।

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध हालात में शनिवार (6 जून) की शाम कार में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार को दिल्ली के केशव पुरम में अपनी कार में रहस्यमय परिस्थितियों में इंस्पेक्टर मृत मिले। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय इंसपेक्टर विशाल खानवलकर 1998 बैच के अधिकारी थे। वह दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई में कार्यरत थे। 

इंस्पेक्टर विशाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात थे। इंस्पेक्टर विशाल लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल में तैनात थे। वह दिल्ली दंगों की जांच कर रही स्पेशल सेल की टीम का हिस्सा भी थे। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को 6 जून की शाम 4.20 बजे सूचना मिली थी कि केशव पुरम में रामपुरा मेन रोड पर एक कार में एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा है, जिसके बाद एक दल मौके पर पहुंचा। अधिकारी को पुलिसकर्मी बीजेआरएम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि कार शनिवार सुबह 11 बजे के आस-पास रामपुरा में एक दुकान के बाहर खड़ी की गई थी। पुलिस ने बताया कि खानवलकर के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे जांच चल रही है। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, कॉल रिसीव करने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कार में उस आदमी को बेहोश पाया गया। आर्य ने कहा, पीड़ित को फौरन एंबुलेंस में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना जिस नंबर से आई थी वह हरियाणा का रजिस्टर्ड नंबर था। 

उत्तरी दिल्ली में नाले से मिला व्यक्ति का शव

पांच जून को उत्तरी दिल्ली के मुखर्जीनगर क्षेत्र में एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के नाले में तैरते शव के संबंध में दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि संबंधित स्थल पर पहुंचने पर शव मिला लेकिन उसे पहचान पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भेजा गया। पीड़ित 37-38 साल का है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए प्रयास जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?