लाइव न्यूज़ :

यौन इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा था पति शाहिद?, चचेरी बहन के साथ प्रेम संबंध, 25 वर्षीय पत्नी ने पेट में हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 22:41 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शाहिद (32) की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने कथित तौर पर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। शाहिद को उसका भाई जफर हुसैन अस्पताल लेकर आया था। शाहिद की शादी ढाई साल पहले हुई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस दिवंगत की चचेरी बहन के साथ उसके संदिग्ध विवाहेत्तर संबंध के बारे में पूछताछ के लिये बरेली जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शाहिद (32) की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि महिला ने कथित तौर पर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।

उन्होंने बताया कि शाहिद को उसका भाई जफर हुसैन अस्पताल लेकर आया था। उन्होंने बताया कि शाहिद की शादी ढाई साल पहले हुई थी। दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे। पूछताछ के दौरान महिला ने दावा किया कि शाहिद उसकी यौन इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा था और ऑनलाइन जुआ खेलने के कारण वह काफी कर्ज में डूबा था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शाहिद का चचेरी बहन के साथ प्रेम संबंध है, जो बरेली में रहती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए शाहिद की चचेरी बहान को लाने तथा उसकी हत्या में किसी भी संभावित संलिप्तता की जांच करने के लिए पुलिस की एक टीम को बरेली भेजा गया है।

इस घटना के संबंध में 20 जुलाई को शाम 4.15 बजे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से एक 'मेडिको-लीगल' मामले के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा, ‘‘मृतक शाहिद के पेट पर तीन चोटें देखी गईं।

जिसके बारे में पत्नी ने दावा किया कि जुए से संबंधित कर्ज के कारण उसे ये चोटें खुद लगी थीं। महिला ने अज्ञात गोलियां खाने, उल्टी होने और उसके बाद बेहोशी की भी बात कही।’’ पुलिस की अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला ने कथित तौर पर घर साफ कर दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम